मंगलवार, 10 मार्च 2026

मऊ :गोकसी मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद।||Mau:Fugitive accused arrested in cow slaughter case, pistol and cartridges recovered from his possession.||

शेयर करें:
मऊ :
गोकसी मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद।
।। देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के थाना सराय लखन्सी पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर ग्राम कन्धेरी ताला सागर के पास से थाने मे दर्ज मुकदमे मे फरार चल रहे आरोपी ईशा नट उर्फ सन्तोष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
विस्तार :
पुलिस के अनुसार थाना सरायलखन्सी पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर ग्राम कन्धेरी ताला सागर के पास से मु0अ0स0 87/2026 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ।  अभियुक्त ईशा नट उर्फ सन्तोष पुत्र छटंकी नट निवासी कन्धेरी थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ के कब्जे से 01 अदद नाजायज तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया ।
*अभियुक्त का विवरण-*
1. ईशा नट उर्फ सन्तोष पुत्र छटंकी नट निवासी कन्धेरी थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ
*बरामदगी-*
1. 01 अदद नाजायज तमंचा
2. 01 अदद जिन्दा कारतूस 
*आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0स0 87/26 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम
2. मु0अ0स0 89/26 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना सरायलखन्सी 
3. मु0अ0स0 297/23 धारा 4/25 आयुध अधिनियम थाना सरायलखन्सी
4. मु0अ0स0 116/25 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम व 109(1)/325 बीएनएस थाना कन्दवा जनपद चन्दौली ।