सोमवार, 9 मार्च 2026

मऊ:केंद्रीय रेल मंत्री ने अंडर पास के शीघ्र निर्माण हेतु किया आश्वस्त: राजीव राय।||Mau:Union Railway Minister assured speedy construction of the underpass: Rajiv Rai.||

शेयर करें:
मऊ:
केंद्रीय रेल मंत्री ने अंडर पास के शीघ्र निर्माण हेतु किया आश्वस्त: राजीव राय।
दो टूक : मऊ जनपद के घोसी लोकसभा के माननीय सांसद  राजीव राय जी ने आज माननीय केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर पूर्व में दिए गए कई अंडरपासों के कार्य प्रगति की जानकारी ली तथा मऊ-शाहगंज रेलखंड पर तालिमुद्दीन इंटर कॉलेज के पास हैदरनगर और अलीपुर को जोड़ने वाली सड़क पर रेलवे अंडरपास के निर्माण हेतु पत्र दिया तथा शीघ्र निर्माण हेतु अनुरोध किया। 
वहीं माननीय घोसी सांसद ने 20 अगस्त 2025 को अपनी तथा केंद्रीय रेल मंत्री जी के साथ हुई बैठक पर भी ध्यान आकृष्ट कराया, जिसमें इस अहम मुद्दे को माननीय सांसद जी द्वारा रेल मंत्री जी को अवगत कराया गया था। 
घोसी सांसद के बातों पर सहमति जताते हुए माननीय रेल मंत्री जी ने तत्काल भौतिक सर्वे हेतु आदेशित किया तथा इस अंडरपास के शीघ्र निर्माण हेतु आश्वस्त भी किया।