मऊ :
हिन्दू वाहिनी ने मौलाना पर मुकदमा दर्ज कराने हेतु कप्तान को दी तहरीर।
●मौलाना ने सीएम योगी की मां पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी।।
दो टूक : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के माता पर बिहार राज्य के मौलाना द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी पर हिन्दू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को दिया पत्र मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग।
विस्तार :
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की माता पर बिहार राज्य के मौलाना अब्दुल सलीम द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल होते ही हिन्दू युवा वाहिनी जनपद मऊ के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक मऊ से मिलकर मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्यवाही के लिए पत्रक दिया।उक्त अवसर पर अजय सिंह योगी सेवक ने कहा कि योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री के साथ साथ गोरक्षपीठाधीश्वर भी हैं उनसे करोड़ों हिन्दुओं की आस्था जुड़ी हुई है उन पर और उनकी माता के ऊपर की गयी टिप्पणी से हिन्दू समाज आहत है।मौलाना अब्दुल सलीम का बयान उसकी जेहादी मानसिकता को दर्शाता है क्योंकि वीडियो में वो साफ तौर पर ये कहते हुए देखा जा रहा है कि योगी के मां का मांस खाना चाहिए। योगी व उनके परिवार के ऊपर की गई किसी भी आपत्तिजनक टिप्पणी को हिन्दू युवा वाहिनी बर्दास्त नही करेगी।डॉ मिथलेश चौरसिया ने कहा योगी जी सनातन धर्म ध्वजा वाहक है उनके नेतृत्व में चल रही उत्तर प्रदेश की सरकार ने जिस तरह से प्रदेश में गौ हत्या करने वालो के खिलाफ कार्यवाही करके गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाया है उससे जेहादी मानसिकता के लोग बौखला गए हैं और बौखलाहट में अनाप शनाप बोल रहे हैं।उक्त अवसर पर गुलशन चौहान बालाजी,रिंकू गोश्वामी, महावीर विश्वकर्मा प्रेमसागर निषाद अशोक यादव भूपेंद्र सिंह अंगद सिंग सुनील कुमार धीरेन्द्र सैनी मनीष राजभर विवेक चन्दन विपुल सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
