शुक्रवार, 27 मार्च 2026

मऊ:टेलर ने पुलिस जीप मे मारी टक्कर दरोगा सहित तीन पुलिस कर्मी घायल।।||Mau:Trailer rams into police jeep; three police personnel, including a Sub-Inspector, injured.||

शेयर करें:
मऊ:
टेलर ने पुलिस जीप मे मारी टक्कर दरोगा सहित तीन पुलिस कर्मी घायल।।
दो टूक : मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी चौकी प्रभारी अपने हमराहियों के वृहस्पतिवार की देर रात्रि में चेकिंग कर के लौट रहे थे की सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सिकटिया ओवर ब्रिज के पास अज्ञात टेलर ने पुलिस जीप को टक्कर मारकर फरार हो गया। टक्कर के बाद पुलिस जीप पलटी जिसमें अदरी चौकी प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। तीनों पुलिसकर्मीयों का ईजाल जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

  मिली जानकारी के अनुसार अदरी चौकी प्रभारी राजकमल अपने हमराहियों के साथ वृहस्पतिवार की रात करीब तीन बजे अदरी चौकी आ रहें थे।वह अभी सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सिकटीयाओवर ब्रिज के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार से आ रही टेलर ने पुलिस की जीप को टक्कर मारकर फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस जीप सड़क के किनारे पलट गई। जिसमें अदरी चौकी प्रभारी राजकमल, महेश्वर तिवारी व सुहैल अंसारी गम्भीर रूप से घायल हो गए।किसी तरह सभी घायलों को कपिलदेव ममेरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने गम्भीर रूप से घायल तीनों पुलिसकर्मीयों को जिला मुख्यालय के लिए रिफर कर दिया है। जिला मुख्यालय पर एक नीजी अस्पताल में सभी घायलों का इलाज चल रहा है।