शुक्रवार, 27 मार्च 2026

लखनऊ :पुलिस ने चोरी की बाइकके साथ युवक को किया गिरफ्तार।||Lucknow:Police Arrest Youth with Stolen Bike||

शेयर करें:
लखनऊ :
पुलिस ने चोरी की बाइकके साथ युवक को किया गिरफ्तार।
दो टूक : लखनऊ के थाना पीजीआई पुलिस टीम ने मोटर साइकिल चोरी करने वाले एक युवक क गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद किया। 
विस्तार :
इस्पेक्टर धीरेन्द्र कुमार कोतवाली मोहनलालगंज क्षेत्र के देहवा निवासी हर्ष गौतम ने दिनांक 12.03.2026 थाना पी0जी0आई0 मे तहरीर देते हुए बताया कि दिनांक 11.03.2026 को स्टैग नाइट बार सरस्वतीपुरम रायबरेली रोड़ पी0जी0आई से UP 32 EX 6409 की पल्सर चोरी हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बाइक की तलाश शुरु कर दी। पुलिस ने घटना के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों के सहारे एव मुखबिर खास की सूचना पर स्थानीय थाना क्षेत्र वृन्दावन गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवक के पास से चोरी की पल्सर बाइक बरामद हुई है।
जिसका नाम प्रथम पाण्डेय पुत्र महेश पाण्डेय पता-  शिव मंदिर के पास चरण भट्टा थाना पीजीआई मूल पता कोला हैबतपुर पोस्ट मेजरगंज थाना भदोखर रायबरेली का रहने वाला है। वृन्दावन गेट के पास केएफसी के ऊपर एक फर्म में काम करता है। 
बरामदगी का विवरणः-
गिरफ्तार युवक के पास से बजाज पल्सर ब्लैक रंग वाहन सं0 UP 32 EX 6409 चेचिस नं0 MD2A11CZ1DCA37867 व इंजन नं DHZCDA09064
गिरफ्तार युवक का आपराधिक इतिहास।
1. मु0अ0सं0 0013/2024 धारा 8/21 NDPS, थाना कोतवाली नगर जनपद रायबरेली
2. मु0अ0सं0 0497/2024 धारा 111(4), 308(5), 317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गुरूबक्सगंज जनपद रायबरेली।
3. मु0अ0सं0 0462/2024 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस थाना गुरूबक्स गंज जनपद रायबरेली।
4. मु0अ0सं0 0518/2021 धारा 379, 411, 413, 420 भादवि थाना गुरूबक्स गंज जनपद रायबरेली।
5. मु0अ0सं0 353/2021 धारा 379, 411, 413, 420 भादवि थाना भदोखर जनपद रायबरेली।
6. मु0अ0सं0 0349/2021 धारा 379, 411 भादवि थाना भदोखर  जनपद रायबरेली।
7. मु0अ0सं0 530/2024 धारा 305, 317(2) बीएनएस थाना बछरावां जनपद रायबरेली।
 गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –
1. प्रभारी निरीक्षक  धीरेन्द्र कुमार सिंह थाना पीजीआई जनपद लखनऊ। 
2. उ0नि0 आलोक कुमार यादव, थाना पीजीआई जनपद लखनऊ ।
3. उ0नि0 श्री परवेज अंसारी थाना पीजीआई जनपद लखनऊ।
4. उ0नि0 अरविन्द कुमार, थाना पीजीआई जनपद लखनऊ।
5. का0 मनोज यादव, थाना पीजीआई जनपद लखनऊ।