मऊ :
दूल्हे ने शादी से किया इंकार,पंचायत के बाद हुई शादी।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के थाना कोपागंज क्षेत्र अन्तर्गत एक गांव में सोमवार की रात गाजीपुर जिले से आई बारात के बाद दूल्हे ने शादी करने से किया इंकार। रात भर पंचायत चलने के बाद मंगलवार को दिन में सुलह समझौता के बाद हुआ विवाह।जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
गाजीपुर जिले से कोपागंज थाना क्षेत्र के एक बड़े धूमधाम से दूल्हा बारात लेकर सोमवार की रात पहुंचा।जहा घरातियों ने बड़े उत्साह के साथ बरातियों का स्वागत सत्कार किया। बरातियों ने जल पान के बाद खाना खा जाने लगे। उसके बाद जब शादी का समय आया तो दूल्हे ने शादी से इंकार करने लगा। दूल्हे का आरोप था कि लड़की छागूर है।वही घरातियों का कहना था कि लड़की छागूर थी जिसका आप्रेशन छः माह पूर्व ही करा दिया गया है।इसकी जानकारी भी दूल्हे के परिजनों को दे दिया गया था। लेकिन दूल्हा शादी से बार बार इंकार कर रहा था। गांव के संभ्रांत लोगों ने भी बहुत प्रयास किया पर दूल्हे ने शादी करने के लिए तैयार नहीं हो रहा था।पुरी रात पंचायत चलती रही लेकिन दूल्हे ने शादी करने से मना करता रहा।घराती भी शादी करने के लिए दूल्हे पर दबाव बनाते रहे। घरातियों ने दूल्हे व कुछ दूल्हे के रिश्तेदारों को बंधक बनाकर रखा। मंगलवार की सुबह दोनों ग्राम प्रधानों व संभ्रांत लोगों को बुलाया गया जिसके बाद स्टांप पेपर पर सुलहनामा लिख कर मंगलवार की सुबह आठ बजे दोनों गांवों के ग्राम प्रधान व संभ्रांत लोगों के सामने शादी हुई जिसके बाद दूल्हन बिदा हो अपने पति के साथ ससुराल गई।
