गोण्डा- इटियाथोक थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक छात्र की मौत हो गई। जावेद नामक छात्र बाइक पर सवार होकर परीक्षा देने जा रहा था, तभी बकठोरवा गन्ना क्रय केंद्र के पास उसकी बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल जावेद को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जावेद की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि उसी दिन उसकी छोटी बहन की लगन आने वाली थी लेकिन इस हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया।