लखनऊ :
कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार।
दो टूक : लखनऊ के थाना-निगोहां पुलिस टीम ने घटना के 48 घंटे के भीतर कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति को गिरफ्तार कर घटना मे प्रयुक्त आलाकत्ल कुल्हाडी बरामद किया।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार थाना निगोहां क्षेत्र शेखनखेड़ा मजरा उतरांवां गॉव मे बीते 8 मार्च की रात घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर फरार हो गया था। पुलिस टीम ने घटना के बाद से आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। मंगलवार को पत्नी हत्यारोपी पति राजेश रावत पुत्र स्व० मोहन, निवासी ग्राम अकहरदू थाना नगराम लखनऊ को मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया।उसके निशा देही पर घटना में प्रयुक्त "आलाकत्ल कुल्हाड़ी" भी बरामद की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भे दिया गया।
बताते चले कि दिनांक 08.03.2026 को थाना निगोहाँ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम शेखनखेड़ा मजरा उतरांवां में घरेलू विवाद के चलते अभियुक्त राजेश रावत द्वारा अपनी पत्नी राजेश्वरी (उम्र लगभग 45 वर्ष) के सिर पर कुल्हाड़ी से कई वार कर हत्या कर दी गयी थी, जिसके बाद अभियुक्त मौके से फरार हो गया था।घटना के संबंध में मृतका के पुत्र गुलशन कुमार की तहरीर के आधार पर थाना निगोहाँ पर मु0अ0सं0-32/2026 धारा 103(1) बीएनएस बनाम राजेश रावत उपरोक्त पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के निर्देशन में पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीमों द्वारा सतर्कता एवं त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 10.03.2026 को अभियुक्त को ग्राम पतौना से अकन्ताखेडा जाने वाले मार्ग पर गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त की निशा देही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी (आलाकत्ल) को ग्राम अकन्ताखेडा से ग्राम पालखेडा जाने वाले कच्चे मार्ग पर कीकर के जंगल से बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उसे मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
पूछताछ का विवरण-
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह मूल रूप से ग्राम अकहरदू थाना नगराम जनपद लखनऊ का निवासी है। लगभग दो वर्ष पूर्व उसने अपनी पैतृक संपत्ति बेचकर अपनी ससुराल ग्राम शेखनखेड़ा मजरा उतरांवां में जमीन खरीदकर मकान बनाकर परिवार सहित रहना शुरू किया था। अभियुक्त शराब पीने का आदी है तथा उसने कुछ जमीन भी बेच दी थी।
