शनिवार, 28 मार्च 2026

मऊ :पुलिस ने दो बाइक चोरो को किया गिरफ्तार,चोरी की बाइइक बरामद।||Mau:Police Arrest Two Bike Thieves; Stolen Bike Recovered.||

शेयर करें:
मऊ :
पुलिस ने दो बाइक चोरो को किया गिरफ्तार,चोरी की बाइइक बरामद।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के थाना दोहरीघाट पुलिस टीम ने सघन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो शातिर बाइक चोरो को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की दो बाईके बरामद किया। गिरफ्तार शातिरों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
 विस्तार:
पुलिस अधीक्षक मऊ  इलामारन जी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक  अनूप कुमार के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी महोदय घोसी  जितेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना दोहरीघाट पुलिस द्वारा  28 मार्च को चुम्मानार से 02 अदद मोटरसाईकिल के साथ 02 नफर अभियुक्त 1. इन्द्रेश गौड पुत्र छोटेलाल गौड निवासी चुम्मानार थाना दोहरीघाट जनपद मऊ 2.  सत्यम राय उर्फ बिल्लू पुत्र स्व0 विनय राय निवासी अमिला कोट थाना घोसी जनपद मऊ को समय करीब 12.49 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।  गिरफ्तार सुदा अभियुक्तगण नियमानुसार कार्यवाही कर माननीय न्यायालय न्यायिक अभिरक्षा रिमाण्ड हेतु प्रेषित किया जा रहा है। 
दर्ज मुकदमों का खुलासा।
1. मु.अ.सं. 245/25 धारा 303(2) बीएनएस व बढोत्तरी 317(2)/317(4) बीएनएस थाना दोहरीघाट जनपद मऊ 
2.  मु.अ.सं. 190/25 धारा 303(2) बीएनएस व बढोत्तरी 317(2)/317(4) बीएनएस थाना दोहरीघाट जनपद मऊ 
गिरफ्तार शातिर युवक।
 (1) इन्द्रेश गौड पुत्र छोटेलाल गौड निवासी चुम्मानार थाना दोहरीघाट जनपद मऊ उम्र करीब 20 वर्ष
 (2) सत्यम राय उर्फ बिल्लू पुत्र स्व. विनय राय निवासी अमिला कोट थाना घोसी जनपद मऊ 26 वर्ष 
●फरार चल रहे-
1. पवन राजभर पुत्र सुभाष राजभर निवासी चुम्मानार थाना दोहरीघाट जनपद मऊ
बरामदगी का विवरण।
1. मोटरसाईकिल जिसका रजि.न. UP 54 AE7815 जिसका चेसिस नम्बर MBLHAR078JHG26905 स्पेलंडर काले रंग 
2. मोटरसाईकिल रजि.न. UP50CB8433 व चेसिस नम्बर MBLHAW126MHF18885 स्पेलंडर काले रंग