मऊ :
अफवाहों के चलते पेट्रोल पंप पर लगी लम्बी लगाई।।।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद कोपागंज में अमेरिका ईरान के बीच चल रही जंग के चलते एलपीजी पेट्रोल और डीजल की कमी और दाम बढ़ने के अफवाह इस कदर फैल रही है कि स्टाक होने के बावजूद गैस गोदामों के अलावा अब पेट्रोल पंपों पर सुबह से भीड़ लगनी शुरू हो जा रही है। बाजार में अफवाह फैलाई गई कि पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल नहीं मिल रहें हैं। फिर तो पेट्रोल पंप भीड़ इकट्ठा होने लगी। हालांकि जब इसकी सच्चाई जानने की कोशिश की गई तो सिर्फ अफवाह ही निकली। और अफवाहों के चलते ही पेट्रोल पंप पर अचानक भीड़ बढ़ गई। फिर क्या था जो सौ रुपए के बाइक में पेट्रोल भरवा रहा था वह हजार पांच सौ या पूरी बाइक की टंकी ही भरवाने के लिए लाइन में लग गया। लोगों का कहना है कि अफवाह के चलते लोग पेट्रोल डीजल का स्टाक कर रहे हैं। कहा कि इसी तरह अफवाहों का बाजार गर्म रहा और लोग पेट्रोल का स्टाक करने लगेंगे तो बड़े शहरों के साथ यहां भी सभी पेट्रोल पंप पर नो स्टाक के बोर्ड लगाने पड़ सकते हैं।
