रविवार, 29 मार्च 2026

मऊ :लेखपाल को डिजिटल घूस लेना पड़ा भारी,हुए सस्पेंड।।||Mau:Lekhpal Pays Heavy Price for Accepting Digital Bribe; Suspended.||

शेयर करें:
मऊ :
लेखपाल को डिजिटल घूस  लेना पड़ा भारी,हुए सस्पेंड।।
।।देवेंद्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के घोसी तहसील क्षेत्र में कब्जा दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में प्रशासन ने एक लेखपाल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। मामले में उपजिलाधिकारी घोसी अशोक कुमार सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए लेखपाल सर्वेश नाथ सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है।
मामला घोसी तहसील क्षेत्र के टकटेऊआ रामपुर गांव से जुड़ा बताया जा रहा है। जहां आरोप है कि रंजना पत्नी राजेंद्र यादव (वर्तमान निवासी गोठा) ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि धारा 116 के आदेश का पालन कराने के नाम पर लेखपाल ने ₹3000 रुपये अपनी पत्नी के खाते में ट्रांसफर करवाए। पैसे लेने के बावजूद कार्य में देरी होने पर पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की।
उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई। जिसमें प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए। इसके बाद शनिवार को लेखपाल को तत्काल निलंबित कर दिया गया।
प्रशासन का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और दोषी पाए जाने पर आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उपजिलाधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि संदेश साफ भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, दोषी कोई भी हो  किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।