लखनऊ :
पब्लिक ने दो शातिर चोरो को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले।
●कब्जे से चोरी का माल बरामद ।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना सरोजनीनगर क्षेत्र सराफतनगर कालोनी रहीमाबाद में शनिवार को पब्लिक ने दो शातिर चोर को चोरी के समान के साथ पकड़ कर पुलिस को सौप दिया। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दोनो को गिरफ्तार कर लिया।। गिरफ्तार युवक गैराज से चोरी करते हुए सीसीटीवी मे कैद हो गए थे गैराज मालिक ने फुटेज के सहारे शातिरो को चोरी के समान के साथ पकड़ लिया।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार रामवृक्ष यादव उर्फ बबलू निवासी सराफतनगर कालोनी रहीमाबाद, सरोजनीनगर लखनऊ व महेन्द्र प्रताप त्रिवेदी तथा दानिश पुत्र नासिर नि0 बदालीखेडा थाना सरोजनीनगर लखनऊ के दुकानों से सामान चोरी हुआ था। जिनकी सीसीटीवी में चोरी करते हुए चोर कैद हो गया। दुकानदारो ने घटना की पुलिस को दी और खुद फोटो से चोर की तलाश करते हुए चोरी करने वाले युवक की पहचान कर चोरी के माल सहित पकड़ लिया। और पुलिस को सौप दिया। पकड़े गए युवकों का नाम
साहिद खान उर्फ अब्दुल समद खान नि0 फिरोज खान नि0 बेगमगंज थाना कोतवाली नगर बाराबंकी और अमन कश्यप पुत्र सुरेश कश्यप नि0 गिन्दनखेडा नादरगंज थाना सरोजनीनगर लखनऊ के रहने वाले है।
समूहिक तहरीरी सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना सरोजनीनगर पर मु0अ0सं0 109/2026 धारा 305ए/331(4)/317(2) बीएनएस पंजीकृत कर कार्रवाई की है
●गिरफ्तार युवकों का अपराधिक इतिहासः
गिरफ्तार शाहिद उर्फ अब्दुल समद खान नि0 फिरोज खान नि0 बेगमगंज थाना कोतवाली नगर बाराबंकी उम्र 19 वर्ष-
1. मु0अ0सं0 945/23 धारा 379/411 भादवि0 थाना कोतवाली बाराबंकी ।
2. मु0अ0सं0 1043/23 धारा 380 भादवि0 थाना कोतवाली बाराबंकी ।
3. मु0अ0सं0 1140/23 धारा 379/411 भादवि0 थाना कोतवाली बाराबंकी ।
4. मु0अ0सं0 845/24 धारा 305ई/62 बीएनएस थाना कोतवाली बाराबंकी ।
5. मु0अ0सं0 965/24 धारा 305ई/331(4) बीएनएस थाना कोतवाली बाराबंकी ।
6. मु0अ0सं0 992/24 धारा 305/331(4)/62 बीएनएस थाना कोतवाली बाराबंकी ।
7. मु0अ0सं0 105/25 धारा 305(a)/317(2)/331(4) बीएनएस थाना कोतवाली बाराबंकी ।
8. मु0अ0सं0 558/25 धारा 305ए/317(2)/331(4) बीएनएस थाना कोतवाली बाराबंकी ।
9. मु0अ0सं0 745/25 धारा 305ए/317(2)/317(4)/331(4) बीएनएस थाना कोतवाली बाराबंकी ।
●अमन कश्यप पुत्र सुरेश कश्यप नि0 गिन्दनखेडा नादरगंज थाना सरोजनीनगर लखनऊ बाराबंकी उम्र 19 वर्ष के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।
बरामदगी का विवरण –
दो अदद गाडी का हेड, चोरी का,एक अदद चैम्बर, चोरी का,एक अदद आयल पम्प, चोरी का, एक अदद टेपिट कवर, चोरी का
पाँच अदद गाडी का पिस्टन,चोरी का
एक अदद गैस कटर ,चोरी का दो अदद रेगुलेटर बरामद हुआ है।
