शनिवार, 28 मार्च 2026

लखनऊ : मुकदमा वापस लेने का दबंगों ने बनाया दबाव,धमकाया।।||Lucknow:Thugs exert pressure to withdraw case; issue threats.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
मुकदमा वापस लेने का दबंगों ने बनाया दबाव,धमकाया।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई में दर्ज मुकदमा वापस लेने के लिए दबंगों ने पीडित के घर पर चढ़कर मुकदमा वापस लेने के डरा धमका कर दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए पीडित ने पुन: नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
विस्तार
मिली जानकारी के अनुसार थाना पीजीआई क्षेत्र सरथुआ निवासी शिवम सिंह परिवार के साथ रहते है इन्होंने थाना पीजीआई मे तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि प्रार्थी एक मुकदमा अपराध संख्या 74/2026 अंतर्गत धारा 67 सूचना प्रौ‌द्योगिक अधिनियम के तहत विपक्षी अक्षय प्रताप, पिता जय प्रताप सिंह, और माता नाम अज्ञात निवासी बलदेव बिहार तेलीबाग, लखनऊ के खिलाफ दिनक 4/02/2026 को थाना पी जी आई में पंजीकृत करवाया था। जिसे लेकर अक्षय प्रताप आधा दर्जन लोगों के साथ दिनाँक 26.03.2026 की शाम को 6 बजे प्रार्थी के घर पहुचे बेटी समेत परिजनों को जान से मरने की कोशिश की गई और गाड़ी में तोड़ फोड़ किया दिया और मुकदमे को वापस लेने के लिए डराया धमकाने लगे लोगों को जुटता देख  जान से मरने की धमकी देते हुए कहा की अगर मुकदमा वापस नहीं लिए तो जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
फिलहाल पीजीआई पुलिस ने पीडित की तहरीर के आधार पर बीते शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है।