लखनऊ :
दरगाह के दानपात्र तोड़कर नगदी की चोरी,चोर CCTV कैमरे मे हुआ दर्ज।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना गोसाईगंज क्षेत्र अमेठी कस्बा मे स्थित मखदूम खास ए खुदा की दरगाह मे लगे दानपात्र का तालातोड़कर चोर ने नगदी चोरी कर फरार हो गया।शातिर चोर दरगाह मे लगे सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गया। घटना की लिखित सूचना मिलते ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चोर की तलाश मे जुटी है।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार थाना गोसाईगंज क्षेत्र नगर पंचायत अमेठी,चौहट्टा निवासी हाफिज अब्दुल शकूर पुत्र हाफिज अब्दुल जलील ने शनिवार को स्थानीय थाना गोसाईगंज मे तहरीर देते हुए बताया कि दरगाह मखदूम खास ए खुदा पुलिस चौकी कस्बा अमेठी के बगल में स्थित है। जिसके ववफ (वक्फ नं. 240) दरगाह के अध्यक्ष है। उक्त दरगाह में दिनांक 26/03/2026 की रात्रि दरगाह के अन्दर रखें दान पात्र का ताला तोड़कर लगभग रूपया 25,000/-पच्चीस हजार चोरो द्वारा चोरी कर लिया । दरगाह में लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा गया तो कस्बे का ही अबु सुफियान उर्फ सिग्गड पुत्र रियाजुल द्वारा दरगाह में लगे सीसीटीवी कैमरो को घुमाकर तोड़ते हुए दिख रहा है और कैमरो को तोड़ भी दिया है।
फिलहाल गोसाईगंज पुलिस ने मिली तहरीर एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुकदमा दर्ज कर शातिर युवक की तलाश मे जुटी हुई है।
