रविवार, 29 मार्च 2026

लखनऊ : केस की पैरवी करने पर दबंगों ने दलित की पीटाई, दी जान से मारने धमकी।||Lucknow:Thugs beat up a Dalit man for pursuing a legal case and threatened to kill him.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
केस की पैरवी करने पर दबंगों ने दलित की पीटाई, दी जान से मारने धमकी।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली कृष्णा नगर क्षेत्र मे मुकदमे की पैरवी करने पर दबंगों ने एक दलित की पीटाई कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
दलित पीडित ने थाने मे लिखित शिकायत करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
विस्तार
मिली जानकारी के अनुसार बीते शनिवार 28 मार्च को थाना कृष्णानगर क्षेत्र सुनहरा गॉव निवासी पीडित राम सागर ने स्थानीय थाने मे तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है दी तहरीर मे आरोप है श दिनाँक 26/03/2026 को सुबह प्रातः 08 बजे घर के सामने पीडित हाथ मुँह धुल रहा था तभी दयाशंकर यादव पुत्र राम तुला यादव, अर्जुन यादव S/O दयाशंकर, दारा यादव S/O दयाशंकर यादव नि०गण ग्राम अलीनगर सुनहरा थाना कृष्णानगर लखनऊ एक साथ आये और मुकदमे की तारीख पर जाने से मना करते हुए भद्दी भद्दी गालियां और जाति सूचक गालियां देने लगे विरोध करने पर मारपीट करने लगे। धमकी देते हुए कहा कि यदि कहना नही मानोगे तो बन्दूक से पूरे परिवार को गोली मारने की धमकी दी।
घटना से दलित परिवार डरा व सहमा हुआ है। 
पुलिस के अनुसार पीडित की तहरीर के अनुसार मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।