शुक्रवार, 6 मार्च 2026

लखनऊ :युवक पर जानलेवा फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।||Lucknow:Two accused of fatally shooting a youth have been arrested.||

शेयर करें:
लखनऊ :
युवक पर जानलेवा फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के
थाना इन्दिरानगर क्षेत्र अन्तर्गत पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर की जानलेवा फायरिंग मामले में पुलिस ने दो आरोपी
रेहान,आलम को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से .32 बोर की अवैध पिस्टल, एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद हुआ।अन्य फरार की तलाश हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।
विस्तार : 
थाना इन्दिरा नगर इस्पेक्टर अजय नारायण सिंह के अनुसार बीते 5 फरवरी गुरुवार को 
 आकाश चौधरी निवासी दीनदयाल पुरम तकरोही थाना इन्दिरानगर ने थाना स्थानीय पर तहरीर देते हुए बताया कि कौशर खान उर्फ (दिलावर) अपने साथियों के साथ मिलकर पुरानी रंजिश को लेकर भाई
विकास चौधरी को जान से मारने की नियत से असलहे से फायर किया गोली भाई विकास चौधरी के पैर की जाँघ मे लगी है। मिली तहरीर के सम्बंध में में मु0अ0स0-0060/2026 धारा-191(2)/191(3)/190/115(2)/109/61(2) बीएनएस पंजीकृत कर गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज, सर्विलांस टीम की मदद से प्राप्त जानकारी व संदिग्धों से पूछताछ करते हुये दिनांक 05.03.25 को अभियुक्त मो0 आलम पुत्र मो0 अनवर निवासी हर्ष विहार कालोनी तकरोही थाना इन्दिरानगर लखनऊ को हिरासत पुलिस में समय करीब 23.15 बजे थाना स्थानीय अन्तर्गत जरहरा के पास थाना इंदिरानगर के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल 32 बोर व कारतूस व खोखा बरामद होने पर धारा 3/25 आयुध अधिनियम की बढोतरी की गयी तथा दिनांक 06.03.2025 को अभियोग से सम्बन्धित अन्य अभियुक्त मो0 रेहान पुत्र मो0 सिराज निवासी- टीकैत गंज गज थाना कुर्सी बाराबंकी उम्र 21 वर्ष को समय 13.15 बजे मानस सिटी स्थित पावर हाउस थाना इन्दिरानगर लखनऊ से मुखबिर की निशादेही पर गिरफ्तार किया गया। दोनो के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है तथा अन्य आरोपीगण की तलाश की जा रही है।