शुक्रवार, 6 मार्च 2026

गोण्डा- जानलेवा हमला करने के वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शेयर करें:
गोण्डा- थाना कर्नलगंज पुलिस ने जानलेवा हमला करने के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि पंजीकृत मु0अ0स0-97/2026 धारा 109(1),115(2), 191(2),191(3),190,352 बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट से सम्बन्धित 1 आरोपी अभियुक्त- बरखू पुत्र कामता निवासी ग्राम चंगेरिया थाना कोतवाली कर्नलगंज जनपद गोण्डा को रेलवे अण्डरपास चंगेरिया के पास से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही से घटना में प्रयुक्त 01 बांस का डण्डा चंगेरिया रेलवे ब्रिज के पास कुर्मीपुरवा जाने वाले मार्ग के किनारे गड्ढे से बरामद किया गया। 
--घटना  का संक्षिप्त विवरण----
दिनांक 19.02.2026 को वादी विष्णुदेव पुत्र कमला प्रसाद दीक्षित नि0 ग्राम चंगेरिया थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना कर्नलगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि 18.02.2026 को समय करीब रात 10 बजे प्रार्थी के पिता को पुरानी रंजिश को लेकर प्रमोद पुत्र माता प्रसाद व अन्य लोगों द्वारा शराब के नशे में गाली-गलौज करते हुए लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया तथा शोर मचाने पर गाँव के लोग आ गये जिससे विपक्षीगण भाग गये, भागते समय उनके द्वारा कट्टे से फायरिंग की गई जिससे घर में मौजूद लड़के आर्यन दीक्षित गंभीर रूप से घायल हो गया है। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कर्नलगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें 6.03.2026 को थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त 01 आरोपी अभियुक्त बरखू को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही से घटना में प्रयुक्त 01 बांस का डण्डा चंगेरिया रेलवे ब्रिज के पास कुर्मीपुरवा जाने वाले मार्ग के किनारे गड्ढे से बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।