सोमवार, 30 मार्च 2026

लखनऊ :कांग्रेस ने क्रांतिकारी छेदा पासी को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि,किया याद। ||Lucknow:The Congress paid tribute to revolutionary Cheda Pasi by offering flowers and remembering him.||

शेयर करें:
लखनऊ :
कांग्रेस ने क्रांतिकारी छेदा पासी को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि,किया याद। 
दो टूक : लखनऊ और अवध क्षेत्र के एक महान क्रांतिकारी छेदा पासी जी की शहादत दिवस पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने लखनऊ महानगर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में शामिल होकर महान क्रांतिकारी छेदा पासी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि छेदा पासी जी स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे वीर योद्धा थे जिन्होंने अंग्रेजों से लड़ते हुए देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने कहा कि आज के समय में हमें उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर समाज में समानता, न्याय और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। छेदा पासी जी ने समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए जो संघर्ष किया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा।