लखनऊ :
नौकरी का झांसा देकर चार लाख की ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना विकास नगर पुलिस टीम ने नौकरी का झांसा देकर युवती से 03.80 लाख की ठगी एवं शारीरिक शोषण और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर गर्भपात का प्रयास करने वाले जालसाज आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
विस्तार :
थाना विकासनगर प्रभारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि दिनाँक 01.03.2026 को पीडिता के शिकायतकर्ता के प्रार्थना पत्र के आधार पर तत्काल स्थानीय थाना विकास नगर पर मु0अ0सं0 41/2026 धारा64/78/89/115(2)/123/318(4)/352/351(3) बीएनएस एवं धारा 66 E सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 दर्ज किया गया। और जांच के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 64 बीएनएस को धारा 64 (1) बीएनएस में परिवर्तित किया गया। आरोपी अंकुर अग्रवाल उम्र लगभग 38 वर्ष पुत्र नवल किशोर अग्रवाल निवासी ग्राम पडरौना थाना पडरौना जनपद कुशीनगर हाल पता सी 2/327 सेक्टर एफ थाना जानकी पुरम लखनऊ को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार 28 मार्च को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार युवक द्वारा पीड़िता को नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करके 03 लाख 80 हजार रूपये हड़प लेने तथा बहला-फुसलाकर पीड़िता की मर्जी के विरुद्ध शारीरिक शोषण करना, गर्भवती होने पर धोखे से कोल्ड ड्रिक में नशीली दवा मिलाकर पिलाना एवं अन्य घटना कारित करने का कुकृत्य किया गया है।
अभियुक्त का विवरण/नाम पता-
1. अंकुर अग्रवाल उम्र 38 वर्ष पुत्र नवल किशोर अग्रवाल निवासी ग्राम पडरौना थाना पडरौना जनपद कुशीनगर हाल पता सी 2/327 सेक्टर एफ जानकीपुरम थाना जानकीपुरम, लखनऊ।
अनावरित अभियोग :
1. मु0अ0सं0- 41/2026 धारा 64(1)/78/89/115(2)/123/318(4)/352/351(3) भारतीय न्याय संहिता 2023 एवं धारा 66 E सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 थाना- विकास नगर, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ।
गिरफ्तार करने वाली थाना विकासनगर की पुलिस टीम-
1. थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह,2. उ0नि0 जितेन्द्र कुमार सिंह, 3. उ0नि0 विनोद कुमार, 4. उ0नि0 रामकुमार, 5. उ0नि0 आनन्द कुमार, 6. मुख्य आरक्षी अनुज कुमार, 7. महिला आरक्षी सीमा चौरसिया 8. आरक्षी रघुवीर, थाना विकास नगर पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ।
