रविवार, 1 मार्च 2026

लखनऊ : प्लाटिंग के नाम पर प्रापर्टी डीलर से डेढ़ करोड़ की ठगी,केस दर्ज।||Lucknow: A property dealer was duped of Rs 1.5 crore in the name of plotting; a case has been registered.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
प्लाटिंग के नाम पर प्रापर्टी डीलर से डेढ़ करोड़ की ठगी,केस दर्ज।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र साउथ सिटी मे रहने वाले एक प्रापर्टी डीलर से प्लाटिंग के नाम पर डेढ़ करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। प्रापर्टी डीलर ने शिवकाशी इन्फ्रासिटी प्राइवेट लिमिटेड वाराणसी के डारेक्टर पंकज कुमार के खिलाफ पीजीआई थाने मे धोखाधड़ी कर ठगी करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विस्तार
जानकारी के अनुसार हेमन्त कुमार राय पुत्र कृष्ण कुमार राय, निवासी साउथ सिटी ब्लाक-ए. रायबरेली रोड थाना पीजीआई जिला लखनऊ प्रापर्टी डीलर का काम करते है।
इनका आरोप है कि इनके मित्र पंकज कुमार पुत्र स्वः हिंगू राम, निवासी ग्राम शाहंशाहपुर, थाना रोहनिया, राजातालाब, जिला वाराणसी, कम्पनी मे शिवकाशी इन्फ्रासिटी प्राइवेट लिमिटेड और मे अक्ष बायोटक प्राइवेट लिमिटेड के मालिक ने मिर्जापुर मे प्लाटिंग करने के लिए 
11 बीघा जमीन देने की बात तैय हुई और इसके एवज में एक करोड़ पचास लाख रूपये दिया। लेकिन समय बीत बीत गया। पंकज ने रजिस्ट्री नही की शक होने पर जांच पड़ताल किया तो सब फर्जी निकला।
पीडित जब अपना पैसा वापस मांगा तो पकज टालमटोल करने लगा। और पैसा वापस देने से मना करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा है। वह एक अपराधिक प्रवृत्ति का है।
फिलहाल पीडित की तहरीर पर पीजीआई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।