रविवार, 1 मार्च 2026

गौतमबुद्धनगर :नोएडा एक्सप्रेस-वे थाना क्षेत्र में सनसनी — डूब क्षेत्र में मिले बदायूँ निवासी ड्राइवर के शव से फैली दहशत!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर :नोएडा एक्सप्रेस-वे थाना क्षेत्र में सनसनी — डूब क्षेत्र में मिले बदायूँ निवासी ड्राइवर के शव से फैली दहशत!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक// नोएडा। एक्सप्रेस-वे थाना क्षेत्र के सेक्टर-135 स्थित पुश्ता के किनारे डूब क्षेत्र में चल रहे अवैध क्रेशर के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बदायूँ जनपद के जरीफ नगर निवासी राकेश पुत्र गिंदर पाल (उम्र लगभग 45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पेशे से ड्राइवर था।

डायल-112 के माध्यम से सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसीपी सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया।

मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है, जबकि शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं।

इस संबंध में थाना एक्सप्रेसवे प्रभारी एवं कोतवाल अमित खारी ने बताया कि पुलिस इस घटना को अत्यंत गंभीरता से ले रही है। उन्होंने कहा कि मामले के शीघ्र खुलासे के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है और सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से जांच शुरू कर दी गई है।
कोतवाल अमित खारी अपनी सक्रिय कार्यशैली और संवेदनशील मामलों में तत्पर कार्रवाई के लिए क्षेत्र में जाने जाते हैं, और इस मामले में भी पुलिस हर एंगल से जांच कर जल्द सच्चाई सामने लाने के प्रयास में जुटी है।

फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।।