बुधवार, 11 मार्च 2026

गोण्डा- इटियाथोक क्षेत्र में ट्रेन से कटकर भटपुरवा निवासी राजेश सिंह की हुई दर्दनाक मौत

शेयर करें:
गोंडा- इटियाथोक थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। गोंडा-गोरखपुर बांद्रा साप्ताहिक ट्रेन (15067) से कटकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान इटियाथोक क्षेत्र के विशुनपुर संगम पंचायत के (भटपुरवा) निवासी करीब 50 वर्षीय राजेश सिंह पुत्र वंशराज सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक राजेश सिंह बुधवार सुबह बाइक से घर से निकले थे, लेकिन अर्जुनपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन से कटकर उनकी मौत हो गई। शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला, लेकिन बाइक बरामद नहीं हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है।
बता दे कि मृतक अपने गांव के पास शिवपुरिया चौराहे पर किराना/ जनरल स्टोर की दुकान करते थे।