रविवार, 22 मार्च 2026

गोण्डा- जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न

शेयर करें:
गोण्डा- समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जनपद के तीनों जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2026-27 हेतु प्रवेश परीक्षा रविवार को चार परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में सफलतापूर्वक सम्पन्न कराई गई। परीक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं, जिससे पूरी प्रक्रिया सुचारु एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न हुई।
प्रथम पाली में कक्षा-6 की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें कुल 932 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 799 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 133 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में कक्षा 7, 8 एवं 9 के लिए आयोजित परीक्षा में कुल 982 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 851 अभ्यर्थी उपस्थित हुए और 132 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा के दौरान सुरक्षा एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन की देखरेख में जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। सभी चारों परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि विभाग द्वारा परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई, जिससे अभ्यर्थियों को बेहतर वातावरण में परीक्षा देने का अवसर प्राप्त हो सका।