गोण्डा- जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में किसान दिवस की बैठक का आयोजन आज किया गया। इस दौरान उप कृषि निदेशक ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए जिलाधिकारी की अनुमति से बैठक की कार्यवाही प्रारंभ की। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने गेहूँ खरीद के विषय में विभाग द्वारा की गई व्यवस्था के संबंध में कृषकों को जानकारी दी। अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई ने विभाग द्वारा किसानों के लिए संचालित कार्यक्रमों के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई। गत माह आयोजित हुई बैठक में कृषकों के द्वारा उपलब्ध कराई गई 15 समस्याओं के निराकरण के प्रगति के विषय में चर्चा की गई। वर्तमान बैठक में कुल 9 कृषकों के द्वारा अपनी समस्याएं बैठक में प्रस्तुत की गईं। इनमे से अधिकतर समस्याएं छुट्टा पशुओं एवं चकबंदी विभाग से संबंधित रही।
बैठक में जिलाधिकारी ने बिजली विभाग तथा वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश है कि वे अगले माह से आयोजित होने वाली किसान दिवस की बैठकों में सुबह 10 बजे से ही आयोजन स्थल पर अपना एक समाधान शिविर लगाकर विद्युत विभाग तथा वन विभाग से संबंधित समस्याओं का निराकरण त्वरित आधार पर निस्तारण करें।
उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
