गोण्डा- सिंचाई विभाग डाक बंगले में उप्र श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की महत्वपूर्ण बैठक आज रविवार को संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा ने की जबकि संचालन महामंत्री महेंद्र तिवारी ने किया। बैठक में वर्ष 26 के लिए यूनियन का सदस्यता परिचय पत्र, दो पहिया और चार पहिया वाहनों पर लगाने के लिए यूनियन का स्टीकर, डायरी, कैलेंडर का वितरण किया गया। यूनियन के कई पत्रकार सदस्यों के परिजनों का स्वर्गवास हो जाने के कारण शोक व्यक्त किया गया। होली त्यौहार होने के कारण होली मिलन नहीं किया गया, बल्कि त्यौहार का सबसे प्रिय मिष्ठान गुझिया का रस्वासादन अवश्य कराया गया। कार्यक्रम में पूरे जिले से सैकड़ो पत्रकारों ने भाग लिया। वहीं यूनियन की नई सदस्यता लेने वाले दर्जनों पत्रकारों को सम्मानित कर उनका स्वागत किया गया।