रविवार, 1 मार्च 2026

गौतमबुद्धनगर: लुक्सर हत्याकांड का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे: अवैध तमंचे के साथ दबोचा गया वांछित विशाल!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: लुक्सर हत्याकांड का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे: अवैध तमंचे के साथ दबोचा गया वांछित विशाल!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक// ग्रेटर नोएडा। हत्या जैसे गंभीर मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दिनांक 01 मार्च 2026 को थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त विशाल पुत्र सुखवीर को MR गोल चक्कर के पास से धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से .315 बोर का एक अवैध तमंचा एवं 02 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

लुक्सर हत्याकांड में था शामिल

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्त विशाल, दिनांक 24 फरवरी 2026 को ग्राम लुक्सर में हुई नितिन पुत्र फिरे की हत्या की घटना में शामिल था। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

लगातार मिल रही सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने सटीक रणनीति बनाते हुए आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

पहले भी रहा है आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार अभियुक्त विशाल (उम्र 23 वर्ष), निवासी ग्राम लुक्सर, थाना ईकोटेक प्रथम, गौतमबुद्धनगर का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ पूर्व में भी अवैध शस्त्र रखने से संबंधित मुकदमा दर्ज है।

उसके विरुद्ध निम्न अभियोग पंजीकृत हैं—

  • मु0अ0सं0 23/2026 धारा 103(1)/109/191(3)/61(2) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट
  • मु0अ0सं0 40/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट

अवैध शस्त्र बरामद

पुलिस ने अभियुक्त के पास से:

➡️ 01 अवैध तमंचा (.315 बोर)
➡️ 02 जिंदा कारतूस

बरामद किए हैं।

पुलिस की तत्परता से बड़ी सफलता

थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस की इस कार्रवाई को हत्या जैसे गंभीर मामले में बड़ी सफलता माना जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी से न केवल मामले के खुलासे में तेजी आएगी, बल्कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।।