गोण्डा- मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जनपद में आज रविवार को जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में “बहू-बेटी सम्मेलन” का आयोजन किया गया। इसी क्रम में सीओ सदर शिल्पा वर्मा द्वारा इटियाथोक थाना क्षेत्र में आयोजित बहू-बेटी सम्मेलन में प्रतिभाग कर क्षेत्र की महिलाओं, युवतियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा बहुओं एवं स्वयं सहायता समूह की सदस्यों से संवाद स्थापित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान, आत्मनिर्भरता एवं विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने महिलाओं को उनके संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा आत्मनिर्भर बनने के विभिन्न आयामों से अवगत कराया। उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं- कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना एवं विभिन्न पेंशन योजनाओं- की जानकारी देते हुए महिलाओं को इनका लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया। उन्होंने महिलाओं को यह भी अवगत कराया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध अथवा अन्य आपात स्थिति में तत्काल महिला हेल्पलाइन – 1090
महिला हेल्पलाइन – 181
डायल 112
चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098
साइबर हेल्पलाइन – 1930 पर काल करें।
