रविवार, 1 मार्च 2026

गोण्डा- परिवार परामर्श केन्द्र में 01 जोड़ा एक साथ रहने को हुआ राजी

शेयर करें:
गोण्डा- जनपद के रिजर्व पुलिस लाइन में रविवार को आयोजित परिवार परामर्श केन्द्र में परामर्शदाताओं के द्वारा बिछडे जोड़ों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया। यहां पर एक जोड़े को समझा बुझाकर सुखी जीवन जीने हेतु राजी कर लिया गया। परिवार परामर्श केन्द्र में प्रभारी निरीक्षक महिला थाना श्रीमती अनीता यादव, यशोदानंदन त्रिपाठी, शशि कुमार भारती, सुश्री उमा सिंह, म0आ0 अनुप्रिया सिंह आदि उपस्थित रहे।