गौतमबुद्धनगर: दादूपुर में गुर्जर महासभा की गूंज: एकता, शिक्षा और राजनीतिक भागीदारी पर हुआ मंथन!!
!!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
ग्रेटर नोएडा।
दो टूक// ग्रेटर नोएडा के दादूपुर गांव में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक का भव्य आयोजन किया गया, जिसने क्षेत्र में सामाजिक जागरूकता और संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी जितेंद्र नागर के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्ध एवं गणमान्य लोग शामिल हुए।
बैठक के दौरान समाज उत्थान को लेकर एक विचारगोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने शिक्षा, सामाजिक एकता, राजनीतिक भागीदारी और आर्थिक सशक्तिकरण जैसे अहम मुद्दों पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र भाटी उपस्थित रहे। उनके साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सविंदर भाटी, के.पी. सिंह कसाना, जयप्रकाश विकल, पंकज रोसा, रामकेश चपराना, सुनील भाटी और भारतीय वॉलीबॉल टीम की कप्तान निर्मल तंवर सहित कई प्रमुख हस्तियों ने मंच साझा किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेमपाल प्रधान ने की, जबकि संचालन गौतमबुद्धनगर के जिला अध्यक्ष अशोक भाटी ने प्रभावशाली ढंग से किया।
अशोक भाटी ने अपने कुशल संचालन, संतुलित संवाद शैली और संगठनात्मक क्षमता से पूरे कार्यक्रम को ऊर्जावान बनाए रखा। उनके नेतृत्व में जिले में महासभा लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है और समाज को एकजुट करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं को समाज सेवा से जुड़ने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान भी किया।
मुख्य अतिथि हरिश्चंद्र भाटी ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र में प्रभावी भागीदारी के लिए समाज का संगठित होना बेहद जरूरी है। वहीं सविंदर भाटी ने सामाजिक कुरीतियों को त्यागकर प्रगतिशील सोच अपनाने की अपील की।
निर्मल तंवर ने महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने और उन्हें हर क्षेत्र में आगे लाने पर जोर दिया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।
इस अवसर पर मनवीर नागर, नमित भाटी, जगवीर दौला, शशांक भाटी, जलकेश बाबू, चरण सिंह भाटी, बब्बल भाटी, दीपक भाटी, जोगिंदर भड़ाना, संजय नागर, महावीर प्रधान, धर्मवीर नागर, तेजवीर गुर्जर, पवन भाटी, रविन्द्र नागर, ऋषिपाल नागर, सोबी प्रधान, ओंकार नागर, जयकरण चपराना, सतेंद्र भड़ाना, योगेश भाटी, योगेंद्र मावी, रवि नागर, सुजीत नागर, गजराज महासेजी, देवेंद्र भाटी, प्रिंस भाटी, राजेश सिंह, राजीव अवाना सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
दादूपुर पहुंचने पर ग्रामवासियों ने सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज, पुष्प वर्षा और पगड़ी पहनाकर सम्मान ने पूरे माहौल को उत्सव में बदल दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने समाज की एकता को मजबूत करने और गुर्जर महासभा के प्रत्येक कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। यह आयोजन न केवल सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बना, बल्कि आने वाले समय में समाज के विकास की दिशा भी तय करता नजर आया।।
