गुरुवार, 26 मार्च 2026

गौतमबुद्धनगर: नोएडा में सामाजिक समरसता की मिसाल: फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन ने माँ की चौकी संग कंजक सम्मान समारोह किया आयोजित!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: नोएडा में सामाजिक समरसता की मिसाल: फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन ने माँ की चौकी संग कंजक सम्मान समारोह किया आयोजित!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक// नोएडा, 26 मार्च—नवरात्र के नौ दिवसीय व्रत, पूजा और उपवास के समापन अवसर पर फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन ने एक सराहनीय पहल करते हुए पहली बार माँ की चौकी के साथ भव्य कंजक सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर कन्याओं को श्रद्धा और सम्मान के साथ भोजन कराया गया तथा उन्हें वस्त्र और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल धार्मिक परंपराओं का निर्वहन ही नहीं, बल्कि समाज में समानता, समावेश और सम्मान की भावना को बढ़ावा देना भी रहा। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति, चाहे वह किसी भी वर्ग या पृष्ठभूमि से हो, समान सम्मान का अधिकारी है। इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और भेदभाव मिटाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में माँ की चौकी का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में किया गया, जहां उपस्थित लोगों ने भजन-कीर्तन के माध्यम से आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। इसके बाद कंजक पूजन और सम्मान समारोह आयोजित हुआ, जिसमें कन्याओं को देवी स्वरूप मानते हुए विधि-विधान से पूजा की गई।

इस अवसर पर फाउंडेशन की प्रमुख सदस्य डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव, डॉ. महिपाल सिंह, डॉ. सुष्मिता भाटी, डॉ. भावना आनंद, कृष्णा यादव, इलिका रावत, अभिनव प्रताप सिंह और सुरभी जैन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को भेदभाव-रहित और समरस समाज की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया।

फाउंडेशन के सदस्यों ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया, ताकि समाज में जागरूकता, एकता और समानता की भावना को और मजबूत किया जा सके।।