मंगलवार, 10 मार्च 2026

गौतमबुद्धनगर:-एनसीआर में बंद कंपनियों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, अवैध तमंचा-चाकू और बाइक बरामद!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर:-एनसीआर में बंद कंपनियों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, अवैध तमंचा-चाकू और बाइक बरामद!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक// नोएडा। थाना फेस-2 पुलिस ने एनसीआर क्षेत्र में बंद कंपनियों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक अवैध चाकू तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास सामने आया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 08 मार्च 2026 को थाना फेस-2 नोएडा पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास से दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उनकी पहचान जावेद पुत्र अनवर और शहजाद उर्फ मनीष पुत्र रहीसुद्दीन के रूप में हुई। तलाशी के दौरान जावेद के कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस, जबकि शहजाद उर्फ मनीष के पास से अवैध चाकू बरामद किया गया। इसके अलावा उनके पास से वारदात में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल संख्या UP16EA7017 भी बरामद कर सीज कर दी गई।

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी एनसीआर क्षेत्र में घूम-घूमकर बंद पड़ी कंपनियों और फैक्ट्रियों की रेकी करते थे। मौका मिलते ही रात के समय चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं।

गिरफ्तार आरोपी जावेद मूल रूप से मोहल्ला इस्लामिया, थाना दादरी (गौतमबुद्धनगर) का रहने वाला है और वर्तमान में कालंदर कॉलोनी, दिलशाद गार्डन, नई दिल्ली में रह रहा था। उसकी उम्र करीब 36 वर्ष बताई गई है। वहीं दूसरा आरोपी शहजाद उर्फ मनीष ग्राम दुजाना, थाना बादलपुर (गौतमबुद्धनगर) का निवासी है और फिलहाल शालीमार गार्डन, गाजियाबाद में रह रहा था। उसकी उम्र करीब 31 वर्ष है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी जावेद के खिलाफ चोरी, लूट, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस समेत करीब 20 आपराधिक मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। वहीं शहजाद उर्फ मनीष के खिलाफ भी चोरी और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ थाना फेस-2 में आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

थाना फेस-2 पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य घटनाओं के खुलासे की भी संभावना है।