दिन-रात चोरी करने वाले गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार,25 लाख का माल बरामद।
●दिनदहाडे़ दो घरो मे लाखों की चोरी कर फैला दी थी दहशत।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ शहर के आउटर इलाकों में सूने मकानों व दुकानों में दिन-रात चोरियां करने वाले अन्तर जनपदीय गैंग के तीन बदमाशों को थाना बिजनौर पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर गैंग का खुलासा किया है जिनके पास से 25 लाख का चोरी का माल बरामद हुआ है। इस गैंग ने कल्प सिटी बिजनौर में दिनदहाड़े दो मकान का ताला तोड़कर 8 लाख नगदी समेत लाखों के जेवरात चोरी कर इलाके मे दहशत फैलाकर फरार हो गए थे। गिरफ्तार शातिर चोरों डेढ़ दर्जन से अधिक अपराधिक मामले दर्ज है।विस्तार :
ADCP साउथ जोन रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना बिजनौर क्षेत्र कल्प सिटी निवासी संतोष कुमार पाण्डेय और राजेश तिवारी ,संजय कुमार सिंह,शैलेन्द्र कुमार,के यहाँ हुई लाखों की चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस टीम ने शातिर तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से 25 लाख का चोरी का माल बरामद किया गया है। जिनका नाम राघवेंद्र कुमार गौतम ऊर्फ छोटू, सन्नी रावत ऊर्फ कालिया, शिवा चौरसिया ऊर्फ जॉन तीनो थाना पारा क्षेत्र और ठाकुरगंज लखनऊ के रहने वाले है। पूछताछ मे पांच चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ हे एक थाना पीजीआई और चार थाना बिजनौर की चोरी की घटना है।
गिरफ्तार तीनो एक शातिर पेशावर अपराधी है इनके खिलाफ लखनऊ के विभिन्न थानाओ मे एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है बेखौफ हौशले से जेल जाते है और छूटकर आते है फिर चोरी की बारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते है।
●एक ही दिन मे दिनदहाड़े दो घरों को बनाया था निशान।
ACP कृष्णा नगर ने बताया कि थाना बिजनौर क्षेत्र अन्तर्गत कल्प सिटी मे पिछले माह 23 फरवरी को संतोष कुमार पाण्डेय और राजेश कुमार तिवारी के यहाँ दिनदहाड़े दो घरों का ताला तोड़कर चोरी की घटना हुई थी। इससे पहले दो घरो मे रात मे चोरी की घटनाएं हुई थी लगातार एक माह मे चार चोरी होने से पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और मुखबिर के सहारे मंगलवार को शातिर पेशावर गैंग पुलिस के हाथ लगा। तीनोँ को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया। इनके गैंग का एक साथी जिसका नाम करन है वह फरार. है उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमे लगी हुई है।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ मे तीनो ने बताया कि हम लोग अनपढ़ चोरी करना हमारा पेशा है हमारी पत्नी आरकेस्ट्रा चलाती है ।
