शुक्रवार, 6 मार्च 2026

गौतमबुद्धनगर: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में हंगामा: टेरेस पर चढ़े युवकों को उतारने के दौरान सिक्योरिटी से विवाद, पुलिस ने 7 लोगों को किया गिरफ्तार!!

शेयर करें:


गौतमबुद्धनगर: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में हंगामा: टेरेस पर चढ़े युवकों को उतारने के दौरान सिक्योरिटी से विवाद, पुलिस ने 7 लोगों को किया गिरफ्तार!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक// ग्रेटर नोएडा। थाना बिसरख क्षेत्र स्थित एक सोसाइटी में टेरेस पर चढ़े कुछ युवकों को नीचे उतारने के दौरान विवाद हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों के कुल 7 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, बिसरख थाना क्षेत्र की एक सोसाइटी के एल टावर की टेरेस पर कुछ अज्ञात युवक चढ़ गए थे। सोसाइटी की सिक्योरिटी टीम जब उन्हें नीचे उतारने का प्रयास कर रही थी, तभी वहां मौजूद कुछ बैचलर्स युवकों के साथ उनकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई।

बताया गया है कि इस घटना की सूचना किसी भी पक्ष द्वारा तत्काल पुलिस को नहीं दी गई थी। हालांकि मामले का संज्ञान लेते हुए थाना बिसरख पुलिस ने जांच की और दोनों पक्षों के कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी के खिलाफ शांति भंग की आशंका के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए पहले पक्ष के आरोपियों में जयप्रताप सिंह (32 वर्ष) निवासी सेक्टर-22 नोएडा, असित कुमार (23 वर्ष) निवासी वर्तमान पता नया हैबतपुर बिसरख, लविश कुमार (21 वर्ष) निवासी बहलोलपुर थाना सेक्टर-63 नोएडा तथा अमन (19 वर्ष) निवासी बहलोलपुर शामिल हैं।

वहीं दूसरे पक्ष से अभिषेक कुमार (25 वर्ष) निवासी आम्रपाली गोल्फ होम्स किंग्स वुड सोसाइटी, अमिताभ त्रिपाठी (23 वर्ष) निवासी उसी सोसाइटी तथा नूर आलम (25 वर्ष) निवासी डी-4/2003 आम्रपाली गोल्फ होम्स किंग्स वुड सोसाइटी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस का कहना है कि सोसाइटी परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें ताकि समय रहते स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।।