मंगलवार, 17 मार्च 2026

गौतमबुद्धनगर: विशेष बच्चों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 51 बच्चों को मिली थेरेपी व मार्गदर्शन!!

शेयर करें:


गौतमबुद्धनगर: विशेष बच्चों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 51 बच्चों को मिली थेरेपी व मार्गदर्शन!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक// नोएडा। फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन एवं माँ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में राजेश स्नेह ट्रस्ट में विशेष (दिव्यांग) बच्चों के लिए एक निःशुल्क चिकित्सा एवं मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य विशेष बच्चों के पुनर्वास, थेरेपी और उनके समग्र विकास को बढ़ावा देना रहा।

शिविर के दौरान करीब 51 बच्चों का विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा विस्तृत मूल्यांकन किया गया और उन्हें उनकी आवश्यकता के अनुसार विभिन्न थेरेपी सेवाएँ प्रदान की गईं। साथ ही बच्चों के अभिभावकों को घर पर किए जाने वाले थेरेपी अभ्यास, देखभाल के तरीके और बच्चों के बेहतर विकास के लिए जरूरी मार्गदर्शन भी दिया गया।

कार्यक्रम में डॉ. महिपाल सिंह (फिजियोथेरेपिस्ट), डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव (ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट) और डॉ. त्रिभुवन सिंह (फिजियोथेरेपिस्ट) ने बच्चों का उपचार किया। उन्होंने अभिभावकों को होम प्रोटोकॉल और नियमित थेरेपी अभ्यासों की जानकारी देते हुए बताया कि निरंतर प्रयास से बच्चों के पुनर्वास में बेहतर परिणाम संभव हैं।

इस अवसर पर विशेष शिक्षिका हेमा वर्मा, ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. राजेश कुमार, डॉ. राजेश गुप्ता, अपूर्वा सिंह, डॉ. राम नारायण सिंह, प्रदीप मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, अनिल गुप्ता, रविकांत जायसवाल, किरण शरद साहू, पंकज सिंह और रेखा त्रिपाठी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। माँ फाउंडेशन के संस्थापक दीपक सिंह ने भी इस पहल में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

शिविर के दौरान बच्चों और उनके परिवारों को दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएँ भी वितरित की गईं, जिससे उनकी देखभाल में सहायता मिल सके।

आयोजकों ने बताया कि इस तरह के शिविर भविष्य में भी लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक विशेष बच्चों तक उपचार, मार्गदर्शन और सहयोग पहुंचाया जा सके। यह संयुक्त प्रयास बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए काफी लाभकारी साबित हुआ।।