शनिवार, 21 मार्च 2026

गौतमबुद्धनगर: “एयरपोर्ट कनेक्टिविटी पर सख्त रुख: जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह का अल्टीमेटम, 4 दिन में सड़क दुरुस्त करने के आदेश”!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: “एयरपोर्ट कनेक्टिविटी पर सख्त रुख: जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह का अल्टीमेटम, 4 दिन में सड़क दुरुस्त करने के आदेश”!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

ग्रेटर नोएडा/जेवर।
दो टूक// जेवर क्षेत्र में अलीगढ़ के टप्पल से जेवर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की जर्जर हालत को लेकर आखिरकार जनप्रतिनिधि का सख्त रुख सामने आ गया है। क्षेत्र की जनता लंबे समय से बदहाल सड़क के कारण भारी परेशानियों का सामना कर रही थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने खुद मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सड़क की दयनीय स्थिति देखकर विधायक का गुस्सा साफ नजर आया। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि अगले 4 दिनों के भीतर इस सड़क को पूरी तरह मूवेबल बनाया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

विधायक धीरेंद्र सिंह ने इस मार्ग की अहमियत को रेखांकित करते हुए कहा कि यह सड़क नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जुड़ने वाला एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। इसकी खराब स्थिति न केवल स्थानीय लोगों की दैनिक आवाजाही को प्रभावित कर रही है, बल्कि एयरपोर्ट की सुचारु कनेक्टिविटी पर भी सीधा असर डाल रही है।

उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा,
"जनता की समस्याओं को नजरअंदाज करना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश सरकार बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।"

बताया जा रहा है कि करीब 2.850 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का निर्माण लगभग 9.50 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा किया जाएगा, जिससे आने वाले समय में क्षेत्र की यातायात व्यवस्था और एयरपोर्ट कनेक्टिविटी को बड़ा लाभ मिलेगा।

जनता को उम्मीद, अब मिलेगी राहत
विधायक के सख्त रुख और तय समयसीमा के बाद स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि वर्षों से चली आ रही इस समस्या का अब जल्द समाधान होगा। अगर निर्देशों का पालन समय पर हुआ, तो यह मार्ग न सिर्फ लोगों के लिए राहत लेकर आएगा, बल्कि जेवर क्षेत्र के विकास को भी नई गति देगा।।