गुरुवार, 19 मार्च 2026

गोण्डा- चोरी करने के 4 आरोपी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से एक ई-रिक्शा, चोरी किया गया तार व रु0 14,600/- नगद बरामद

शेयर करें:
गोण्डा- थाना को0 नगर पुलिस ने चोरी करने के 4 आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कब्जे से एक ई-रिक्शा, चोरी किया गया तार व रु0 14,600/- नगद बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत ने बताया कि थाना को0 नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 239/26 धारा 303(2) बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस से संबंधित 4 अभियुक्तगण विष्णु पुत्र स्व0 रामदयाल, मो0 उमैर पुत्र मो0 निजाम, आबिद उर्फ छोटू पुत्र जाकिर व समीर पुत्र अली अकबर को महादेवा क्रासिंग ओवरब्रिज के नीचे रोड पर थाना को0 नगर गोण्डा से गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक अदद सफेद रंग का ई-रिक्शा व उस पर लदा हुआ चोरी का एल्युमिनियम तार टुकड़ा वजन करीब 2 कुंण्टल 15 किलोग्राम व रु014600/- नगद बरामद किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 18.3.2026 को वादी विनोद कुमार गौतम अवर अभियन्ता 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र चन्दवतपुर, गोण्डा द्वारा थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी गई कि 15.2.2026 को ग्रामसभा जगदीशपुर (निकट मंगलम गैस ऐजेन्सी जगदीशपुर गोण्डा) में 33 केवी सुभागपुर लाइन के दो स्पैन लगभग 1000 मीटर तार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। इसमे 19.3.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए उक्त 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तों के विरुद्ध गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय रवाना किया गया। 
गिरफ्तार अभियुक्त-1. विष्णु पुत्र स्व0 रामदयाल उम्र 19 वर्ष नि0 कांशीराम कालोनी इमामाबाड़ा थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
2. मो0 उमैर पुत्र मो0 निजाम उम्र 22 वर्ष नि0 नई बस्ती सुभाषनगर थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
3. आबिद उर्फ छोटू पुत्र जाकिर उम्र 25 वर्ष नि0 महराजगंज मो0 कसगढ़ थाना को0 नगर जनपद गोण्डा। 
4. समीर पुत्र अली अकबर उम्र 21 वर्ष नि0 मेवतियान नूरी मस्जिद के पास थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।