गोण्डा- थाना को0 कर्नलगंज पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे व निशानदेही से 2 अदद चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि थाना को0 कर्नलगंज पुलिस ने वाहन चेकिंग व क्षेत्र भ्रमण के दौरान 01 शातिर वाहन चोर कन्हैया वर्मा पुत्र सुल्डे वर्मा भुडुकगंज धनावा थाना परसपुर जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे व निशानदेही पर 02 अदद चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 18.3.2026 को उ0नि0 शिवनाथ गुप्ता मय हमराह वाहन चेकिंग व देखभाल क्षेत्र में भ्रमणशील थे, इसी दौरान रेलवे स्टेशन कर्नलगंज से कटरा बाजार जाने वाली सडक पर गाड़ी बाजार के पास वाहन चेकिंग के दौरान वाहन चोर कन्हैया वर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे व निशानदेही पर 02 अदद चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना कोतवाली कर्नलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा रवाना किया गया।
पूछताछ का विवरण-
पुलिस द्वारा अभियुक्त से पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह चोर हैं और जिस मोटरसाइकिल UP43 BP 3377 से वह आ रहा था वह गाड़ी उसने कटरा बाजार कस्बा से कुछ दिन पहले चोरी की थी। पूछताछ करने पर बताया गया कि मैने 15.3.2026 को ग्राम सकतपुर में भागवत कथा सुनने गया था और वहाँ से एक प्लेटिना गाडी चोरी की थी, जिसे उसने निशानदेही बताते हुए आगे चलकर करीब 100 मीटर की दूरी पर रोड के किनारे नरकूल के आड़ में खडी हुयी गाडी के पास पहुंचाया। वहां से बरामद प्लेटिना गाड़ी जो नीले रंग की है सफेद पट्टी है पर UP 43 J9216 अंकित है। बरामदशुदा प्लेटिना उपरोक्त को कब्जा पुलिस में लिया गया तथा बरामद मोटर साइकिल UP 43 BP 3377 स्पलेण्डर के सम्बन्ध में थाना कटरा बाजार से दूरभाष पर सम्पर्क किया गया तो मोटर साइकिल UP 43 BP 3377 के सम्बन्ध में थाना कटरा बाजार पर मु0अ0सं0 56/2026 धारा 303 (2) B.N.S. दिनाँक 9/3/2026 को पंजीकृत है। पकड़े गये व्यक्ति कन्हैया वर्मा उपरोक्त से कड़ाई से पूछताछ की गयी तो बताया कि मैं जनपद बहराइच में भी कई जगह मोटर साइकिल की चोरी बहुत पहले किया था और उन गाड़ियों को नेपाल में ले जाकर राह चलते लोगो के हाथ बेचकर रुपया ले लेते थे और उन रुपयो से अपना खर्चा चलाते थे।
