रविवार, 29 मार्च 2026

गौतमबुद्धनगर: 24 घंटे में हत्या का खुलासा: जारचा पुलिस ने मुख्य आरोपी व साथी को दबोचा, हथियार बरामद!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: 24 घंटे में हत्या का खुलासा: जारचा पुलिस ने मुख्य आरोपी व साथी को दबोचा, हथियार बरामद!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

गौतमबुद्धनगर, 29 मार्च 2026।
दो टूक// थाना जारचा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या की एक सनसनीखेज घटना का मात्र 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और सटीक सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी यशवीर उर्फ सूखा और उसके साथी हरदम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड/पाईप और चाकू भी बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त यशवीर उर्फ सूखा (24 वर्ष) पूर्व में मृतक प्रशांत सिंह के यहां करीब दो माह तक काम करता था। इस दौरान मृतक द्वारा शराब के नशे में अक्सर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी, जिससे आरोपी मानसिक रूप से आहत और आक्रोशित था।

घटना वाली रात, 27/28 मार्च को भी मृतक ने अत्यधिक शराब के सेवन के बाद यशवीर के साथ दुर्व्यवहार किया। लगातार हो रहे अपमान से तंग आकर आरोपी ने घर में रखी लोहे की पाइप से मृतक के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना के बाद सह-अभियुक्त हरदम (45 वर्ष), निवासी बुलंदशहर, ने मामले की जानकारी होने के बावजूद इसे छिपाने का प्रयास किया और मुख्य आरोपी का सहयोग किया। हालांकि पुलिस की सतर्कता और तकनीकी जांच के चलते दोनों आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पंजीकृत मामला:
थाना जारचा में मु0अ0सं0 54/2026, धारा 103(1)/61(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

बरामदगी:
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड/पाईप और चाकू बरामद किए हैं।

इस सफल खुलासे से थाना जारचा पुलिस की तत्परता और दक्षता एक बार फिर सामने आई है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।।