सोमवार, 30 मार्च 2026

गोण्डा- मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद में 14 महिलाओं ने उठाईं समस्याएं, आयुक्त ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

शेयर करें:
गोण्डा- मंडल मुख्यालय स्थित आयुक्त कार्यालय में सोमवार को आयुक्त देवीपाटन मण्डल की अध्यक्षता में मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस विशेष जनसुनवाई में कुल 14 महिलाओं ने भाग लेकर अपनी-अपनी समस्याएं आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील के समक्ष रखीं। आयुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से मौके पर ही वार्ता कर समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान अपर आयुक्त मीनू राणा भी उपस्थित रहीं।
आयुक्त ने सभी मामलों में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाए, जिससे उन्हें त्वरित राहत मिल सके।