सोमवार, 23 मार्च 2026

गौतमबुद्धनगर: सूरजपुर पुलिस की कार्रवाई: वैद्यजी फार्म चोरी कांड में अभियुक्ता गिरफ्तार, ₹10,800 नकद बरामद!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: सूरजपुर पुलिस की कार्रवाई: वैद्यजी फार्म चोरी कांड में अभियुक्ता गिरफ्तार, ₹10,800 नकद बरामद!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

गौतमबुद्धनगर, 23 मार्च 2026

दो टूक// थाना सूरजपुर पुलिस ने चोरी के एक पुराने मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्ता के कब्जे से चोरी के ₹10,800 नगद भी बरामद किए हैं।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दिनांक 23 मार्च 2026 को लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की सहायता से अभियुक्ता अंगूर जान उर्फ सोनी को थाना क्षेत्र के रेलवे लाइन पुल के पास स्थित सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्ता ने महत्वपूर्ण खुलासे किए।

अभियुक्ता ने बताया कि वर्ष 2025 में कस्बा सूरजपुर स्थित वैद्यजी फार्म में हुई चोरी की घटना के दौरान वह अपने पति के साथ मौके पर मौजूद थी। इस घटना में चोरी किए गए माल में से उसके और उसके पति के हिस्से में ₹50,000 आए थे। पुलिस ने उसी प्रकरण में कार्रवाई करते हुए अब उसे गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में थाना सूरजपुर पर पहले से ही मु0अ0सं0 453/25 धारा 305(ए)/331(4)/317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।

अभियुक्ता का विवरण:
अंगूर जान उर्फ सोनी पत्नी राजवीर सिंह चौहान, निवासी कस्बा व थाना ऊझानी, जनपद बदायूं। वर्तमान में सेक्टर-104, ग्राम हाजीपुर, थाना सेक्टर-39, गौतमबुद्धनगर में रह रही थी। अभियुक्ता की उम्र 31 वर्ष बताई गई है।

बरामदगी:
₹10,800 नगद (चोरी से संबंधित)

पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।।