शनिवार, 7 फ़रवरी 2026

उन्नाव : मॉ का हत्यारा बेटा चढ़ा पुलिस के हत्थे,भेजा गया जेल।||Unnao:The son who murdered his mother has been arrested by the police and sent to jail.||

शेयर करें:
उन्नाव
मॉ का हत्यारा बेटा चढ़ा पुलिस के हत्थे,भेजा गया जेल।
मामूली विवाद मे मॉ को पीट-पीट कर उतार था मौत के घाट।
दो टूक : उन्नाव जनपद के कोतवाली गंगाघाट क्षेत्र के कंजाखेड़ा गांव में लोहे की पाईप से मॉ की पीट पीटकर मौत के घाट उतारने वाले बेटा राजन को पुलिस ने गिरफ्तार कर आलाकत्ल पाईप बरामद किया। गिरफ्तार के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
विस्तार
बताते चले कि बीते शुक्रवार दोपहर कोतवाली गंगाघाट क्षेत्र कंजाखेड़ा गांव
नशे में धुत राजन ने मामूली सी बात पर घर के बाहर धूप में बैठी अपनी बुजुर्ग मां शांति रावत की लोहे के पाइप से वार कर हत्याकर फरार हो गया था । घटना की  सूचना पाकर मौके पर पहुची गंगाघाट
पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया था । फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस स्वजन और क्षेत्रीय लोगों से पूछताछ कर फरार आरोपित की तलाश कर रही थी। वहीं पुलिस ने मृतका का बेटे राजेश कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी बेटे की तलाश मे जुटी हुई थी। 
गंगाघाट इस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने
बताया कि माँ की हत्या करने वाले बेटा 
राजन उर्फ कल्लू  पुत्र स्व0 राम कुमार निवासी  ग्राम कंजाखेडा मोहल्ला पीपरखेडा थाना गंगाघाट उन्नाव को गिरफ्तार कर आला कत्ल बरामद किया गया है। गिरफ्तार युवक के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
घटना से गॉव मे मचा हड़कंप,जुटी भीड़।