गोण्डा- उप डाकघर ददुआ बाजार में कार्यरत डाक सहायक कुलदीप तिवारी का स्थानांतरण लखनऊ हो जाने पर उप डाकघर परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सहकर्मी कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए स्मृतिचिह्न भेंट किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विदाई समारोह में उपस्थित कर्मचारियों ने कहा कि श्री तिवारी ने अपने कार्यकाल के दौरान डाक विभाग की सेवाओं को सुचारु रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका व्यवहार सहयोगात्मक रहा और वे हमेशा विभागीय कार्यों के प्रति सजग एवं जिम्मेदार रहे।
