शुक्रवार, 20 फ़रवरी 2026

सुल्तानपुर :सुल्तानपुर एमपी-एमएलए कोर्ट में राहुल गांधी का हुआ बयान।।Sultanpur:Rahul Gandhi's statement was recorded in the Sultanpur MP-MLA court.||

शेयर करें:
सुल्तानपुर :
सुल्तानपुर एमपी-एमएलए कोर्ट में राहुल गांधी का हुआ बयान।।
खुद को बताया निर्दोष राजनीतिक दुर्भावना का लगाया आरोप।
दो टूक : सुल्तानपुर जनपद में नेता प्रतिपक्ष एवं रायबरेली सांसद राहुल गांधी गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जुड़े मानहानि प्रकरण में सुल्तानपुर की विशेष एमपी-एमएलए अदालत में पेश हुए। उनकी पेशी को लेकर सुबह से ही जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं।अदालत में धारा 313 सीआरपीसी के तहत उनका बयान दर्ज किया गया। करीब 20 से 25 मिनट तक कोर्ट कक्ष में मौजूद रहे राहुल गांधी ने न्यायालय के समक्ष अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए खुद को निर्दोष बताया, पूरे मामले को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि यह मामला तथ्यों से परे है और वे अपने पक्ष में ठोस साक्ष्य प्रस्तुत करेंगे। साथ ही न्यायपालिका पर पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें न्याय की प्रक्रिया पर भरोसा है। विशेष एमपी-एमएलए अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 9 मार्च निर्धारित की है। उस दिन बचाव पक्ष की ओर से साक्ष्य प्रस्तुत किए जाएंगे।
लखनऊ से सुल्तानपुर तक जगह- जगह स्वागत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लखनऊ से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते सुल्तानपुर पहुंचे। उनके आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में जोरदार स्वागत हुआ जिसमें वरिष्ठ नेता लाल पद्माकर सिंह,डॉ. उमाशंकर पांडेय,राजीव सिंह,अनीस खान, ममनून आलम,जफर खान, अमित जायसवाल, प्रदीप सिंह, विनोद पांडे, अनिल गौतम, रविंद्र मिश्र, बाबा गोरखनाथ, दिनेश तिवारी, जयंत तिवारी आदि लोग शामिल रहे। बाबूगंज बाजार में युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष मानस तिवारी एनएसयूआई अध्यक्ष रणवीर सिंह राणा सुब्रत सिंह सनी आदि नेताओं ने किसानों नौजवानों के साथ स्वागत किया, टाटिया नगर चौराहे पर बड़ी संख्या में कादीपुर लम्भुआ मोतिगरपुर के कांग्रेस नेताओं व पदाधिकारीयों ने स्वागत किया जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व विधायक शिव नरायन मिश्र, विजयपाल, महेश सिंह, रामशरण गौतम ,राहुल मिश्र, फिरतुराम, बबलू इदरीश, छोटेलाल प्रजापति सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी  मौजूद रहे, टेढूई तिराहे परसलाउद्दीन हाशमी, रणजीत सिंह सलूजा, हामिद राईनी सहित सैकड़ो लोगों ने स्वागत किया, आस्था हॉस्पिटल के सामने वरिष्ठ नेता फिरोज खान ने अपने समर्थकों के साथ जोरदार स्वागत किया, गोलाघाट पुल के पास पूर्व विधानसभा प्रत्याशी फिरोज अहमद के नेतृत्व में स्वागत हुआ, दीवानी मोड पर शहर अध्यक्ष शकील अंसारी के नेतृत्व में राहुल त्रिपाठी मनोज तिवारी सुरेश चंद्र मिश्र, महिला नेत्री कुसुम लता मिश्रा, होशिला भीम, नफीस फारुखी, इन्द्रकेश शर्मा,अजय मिश्र, विकास मिश्र सहित कई नेताओं ने फूल-मालाओं के साथ राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया। जगह-जगह समर्थकों की भीड़ उमड़ी और नारेबाजी के बीच उनका काफिला एमपी-एमएलए कोर्ट की ओर बढ़ा। कार्यकर्ताओं ने फूल व गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर नेता प्रतिपक्ष का अभिनंदन किया। कई स्थानों पर युवाओं ने बैनर और पोस्टर लेकर समर्थन जताया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही। नेता प्रतिपक्ष के साथ सुल्तानपुर सिविल कोर्ट में राष्ट्रीय महासचिव/यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय, राज्यसभा सदस्य वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, राष्ट्रीय सचिव बीपी सिंह, विवेकानंद पाठक, शिव पांडेय सहित दर्जनों वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, दीवानी न्यायालय में वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद मिश्र हरीश त्रिपाठी रामचंद्र मिश्र बार एसोसिएशन अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह पूर्व बार अध्यक्ष रणजीत सिंह त्रिशुंडी मोहम्मद अनवर बलराम तिवारी सहित दर्जनों नेताओं ने राहुल गांधी का गर्मजोशी से स्वागत किया।
अदालत परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम।
सांसद राहुल गांधी की पेशी को देखते हुए अदालत परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई थी। प्रवेश द्वारों पर सघन जांच की व्यवस्था की गई थी। समर्थकों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की गई थी। करीब आधे घंटे की न्यायिक प्रक्रिया के बाद राहुल गांधी अदालत से बाहर निकले और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़े।
शोक संतप्त मोची परिवार से मुलाकात, इलाज के निर्देश।
अदालत से लौटते समय राहुल गांधी ने स्वर्गीय रामचेत मोची के परिजनों से भेंट की और उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान परिजनों ने बताया कि स्वर्गीय रामचेत मोची की पौत्री के पैर में संक्रमण है। इस पर राहुल गांधी ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा को बुलाकर अच्छे डॉक्टर को दिखाकर बच्ची के बेहतर उपचार करवाने का निर्देश दिया। राहुल गांधी की पेशी को लेकर सुल्तानपुर में दिनभर राजनीतिक चर्चाओं का दौर चलता रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई बताया, वहीं विपक्षी दलों की भी इस मामले पर नजर बनी हुई है। आगामी 9 मार्च की सुनवाई को लेकर जिले में राजनीतिक सरगर्मी और बढ़ने की संभावना है। फिलहाल, राहुल गांधी की यह पेशी सुल्तानपुर की सियासत में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में देखी जा रही है।