बुधवार, 18 फ़रवरी 2026

लखनऊ : STF ने 50 हजार का इनामी गौतस्कर को किया गिरफ्तार।,चल रहा था फरार।||Lucknow: STF arrested a cow smuggler carrying a reward of Rs 50,000, who was absconding.||

शेयर करें:
 लखनऊ : 
STF ने 50 हजार का इनामी गौतस्कर को किया गिरफ्तार।,चल रहा था फरार।
दो टूक : यूपी एसटीएफ ने जनपद चंदौली के थाना सैयदराजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-75/2025 धारा-3/5ए/5बी/8 गोबध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में फरार चल रहे 50,000 /- रूपये का पुरस्कार घोषित गौतस्कर धीरेन्द्र कुमार को प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विस्तार :
एसटीएफ पुलिस उपाधीक्षक शैलेन्द्र प्रताप के अनुसार प्रदेश के थानों में दर्ज मुकदमों मे फरार चल रहे इनामिया बदमाशों को एसटीएफ की विभिन्न इकाईयों टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में  एसटीएफ टीम ने दिनांक 18-02-2026 को एसटीएफ फील्ड इकाई प्रयागराज के उपनिरीक्षक श्री गुलजार सिंह, मुख्य आरक्षीगण प्रभन्जन पाण्डेय, अजय सिंह यादव, सोनू यादव, उदय प्रताप सिंह व आरक्षी चालक अखण्ड प्रताप पाण्डेय की टीम जनपद प्रयागराज में आपराधिक अभिसूचना संकलन की कार्यवाही में भ्रमणशील थी। इसी दौरान सूचना मिली कि जनपद चंदौली के थाना सैयदराजा पर पंजीकृत मुकदमें में वांछित एवं 50,000/- रूपये का पुरस्कार घोषित अभियुक्त धीरेन्द्र कुमार गुप्ता थानाक्षेत्र थरवई प्रयागराज में मौजूद है। उक्त सूचना पर एसटीएफ टीम द्वारा उपरोक्त स्थान से अभियुक्त धीरेन्द्र कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ पर गिरफ्तार अभियुक्त धीरेन्द्र कुमार गुप्ता उपरोक्त द्वारा बताया गया कि वह वाहन संख्या यूपी-83 सी.टी. 6097 का स्वामी है, जिसे उसके द्वारा किराये पर चलवाया जाता था। उक्त वाहन पर गौतस्कर रूपचन्द्र यादव पुत्र स्व० जियाराम यादव निवासीग्राम मिदिऊरा थाना थरवई जनपद प्रयागराज द्वारा दिनांक 04-04-2025 को गोवंशीय पशु लोडकर बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था जिसे थाना सैयदराजा जनपद चंदौली पुलिस द्वारा नगर पंचायत पोखरा एन.एच.-2 हाइवे पर ग्राम सुण्डेहरा के सामने पकड़

लिया गया जिसके सम्बन्ध में थाना सैयदराजा पर अभियोग पंजीकृत हुआ था। उक्त अभियोग की विवेचना के दौरान उसका नाम प्रकाश में आया था जिसे कुछ दिन बाद पता चला कि उक्त मुकदमे में उसके ऊपर 50,000/-रू० का इनाम घोषित हो चुका है, जिससे वह गिरफ्तारी के भय से इधर उधर छिपकर रहने लगा था।

गिरफ्तार अभियुक्त धीरेन्द्र कुमार गुप्ता उपरोक्त को मु0अ0सं0-75/2025 धारा-3/5ए/5 बी/8 गोबध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में थाना सैयदराजा जनपद चंदौली में दाखिल किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।