गुरुवार, 12 फ़रवरी 2026

मऊ :यूपी बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक।||Mau:The District Magistrate held a meeting to ensure the safe conduct of the UP Board exams.||

शेयर करें:

मऊ :
यूपी बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : परीक्षा को नकल विहीन ढंग से संपन्न कराए, एक टीम के रूप में परीक्षा से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी करे कार्य : जिलाधिकारी।
विस्तार :
माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न करने के संबंध में आज मऊ  के जिलाधिकारी ने समस्त जोनल, सेक्टर, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं वाह्य केंद्र व्यवस्थापकों के साथ कम्युनिटी हाल में बैठक की। जनपद में बोर्ड परीक्षा-2026 को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु कुल 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें हाई स्कूल के 37506 एवं इंटरमीडिएट के 39956 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं। जनपद में पांच संवेदनशील एवं तीन अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु चार जोनल मजिस्ट्रेट, 24 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 127 स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं 127 वाह्य केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा से जुड़े लोगों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आप सभी पर पूर्ण विश्वास है पूर्व में भी आप लोगों द्वारा बड़ी एवं संवेदनशील परीक्षाएं ठीक ढंग से संपन्न कराई गई हैं। पूरी ईमानदारी एवं पारदर्शिता से नकल विहीन संपन्न कारये उन्होंने कहा कि अधिकारी एवं परीक्षा से जुड़े अन्य कर्मचारी एक टीम के रूप में कार्य करें, जिससे इस परीक्षा को सकुशल संपन्न कराया जा सके। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस प्रशासन हर तरह से सहयोग करने के लिए तैयार है। हम उम्मीद करते हैं कि परीक्षा को सकुशल नकल विहीन पूर्ण कराएंगे। अपने संबोधन में अपर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रश्न पत्र निकालते समय विशेष ध्यान दें, जिस पाली एवं विषय का है वही प्रश्न पत्र खोलें। उन्होंने उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2024 के धाराओं से लोगों को अवगत कराते हुए कहा कि अनुचित साधनों के प्रयोग पर अथवा कर्तव्य पालन की उपेक्षा करने पर परीक्षा से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 2 से 7 वर्ष की सजा अथवा जुर्माना भी हो सकता है। अतः अनजाने में भी कोई गलती ना करें जो जिम्मेदारी दी गई है उसे ईमानदारी से निभाएं। बैठक के प्रारंभ में जिला विद्यालय निरीक्षक ने माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा बोर्ड परीक्षा को लेकर जारी दिशा निर्देशों से समस्त संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अवगत कराया। 
    इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, अपर जिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी कुमार अमरेंद्र सहित, समस्त जोनल, सेक्टर, स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा केंद्र एवं वाह्य केंद्र व्यवस्थापक भी उपस्थित रहे।