लखनऊ :
सड़क दुर्घटना मे घायल युवक की इलाज के दौरान मौत।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र हैवत मऊ मवैया के पास मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना मे घायल युवक का इलाज के दौरान अपेक्स ट्रामा सेण्टर मे इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पहुची पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक युवक के पिता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार कोतवाली मोहनलालगंज क्षेत्र टिकरा कल्ली पूर्व निवासी अनिल आनंद ने थाना पीजीआई मे तहरीर देते हुए बताया कि बेटा अंकित आनंद उम्र 36 वर्ष बीते 8 फरवरी की रात KTM मोटर साइकिल नं0 UP 32 MY 9302 उततरेटीया से अपने घर को वापस आ रहा था जिसका दुर्गा मंदिर और कास्मोम होटल के बीच एक्सीडेंट हो गया था अपेक्स ट्रामा सेण्टर में इलाज के दौरान 11 फरवरी को मृत्यु हो गई।
पीजीआई पुलिस पीडित पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
