मऊ :
हर्षवर्धन सिंह ने जेआरएफ नेट परीक्षा में शतप्रतिशत अंक लेकर लहराया परचम।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : होनहार वीरवान के होत चिकने पात''मुहावरे को चरितार्थ कर दिखाया घोसी ब्लाक क्षेत्र के सरायगनेश गांव निवासी संजय कुमार सिंह के बेटे हर्षवर्धन सिंह ने 2025 की परिक्षा में इतिहास विषय से 300 में से 206अंक अर्जित कर 99.22 पसेटाइल प्राप्त किया है। जारी परिणाम में जेआरफ और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए योग्य घोषित किया गया है।उनके इस उपलब्धि से लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।
घोसी ब्लाक क्षेत्र के सरायगनेश गांव निवासी संजय कुमार सिंह के बेटे हर्षवर्धन सिंह ने नेट जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फेलोशिप)परिक्षा में टाप कर जिले व क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। इस शानदार सफलता पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।इनके पिता संजय कुमार सिंह प्राईबेट कम्पनी में मैनेजर हैं व माता अनीता सिंह शिक्षिका है हर्षवर्धन सिंह ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है।
बताते चलें कि हर्षवर्धन सिंह की प्रारंभिक शिक्षा पहली से दसवीं तक सेन्ट जीबियर्स स्कूल घोसी,व 11वीं 12वीं सेंट जीबियर्स स्कूल आजमगढ़ से हुई। इसके बाद बीए,एमए की डिग्री इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से प्राप्त किया।। उसके बाद दिल्ली में रहकर तैयारी मे जुट गए।हर्षवर्धन सिंह से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि उसके इस कामयाबी के पीछे मेरी मां पापा का बहुत सहयोग रहा है।मेरी मां हमको पढ़ाई के लिए हमेशा प्रेरित करती रहती है हर्षवर्धन सिंह ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है। बधाई देते हुए हर्षवर्धन सिंह के चाचा जूनियर हाई स्कूल सरायगनेश के प्रबंधक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि यह सफलता कड़ी मेहनत,अनुशासन और लगन का परिणाम है।हर्षवर्धन सिंह जैसे प्रतिभाशाली युवा देश और समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हर्षवर्धन सिंह के बड़े पिता शैलेष कुमार सिंह ने उम्मीद जताई कि हर्षवर्धन सिंह आगे चलकर शिक्षा और शोध के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएंगे। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से रामप्रभाव सिंह,सुनील सिंह ग्राम प्रधान,सोनू सिंह,आदर्श सिंह,पियूष सिंह,गोल्डन सिंह, पंकज सिंह,हरिनारायण सिंह, बृजबिहारी सिंह,सहित सैकड़ों लोग रहे।
