अम्बेडकर नगर :
अहेतुक सहायता के साथ पोंछे आंसू,
पीड़ित परिवार की होगी हर संभव मदद : बीइओ।
।। पूनम तिवारी।।
दो टूक : अम्बेडकरनगर जनपद के कटेहरी खंड शिक्षा अधिकारी प्रिया पाठक के नेतृत्व में शिक्षा मित्र संघ के अध्यक्ष अभिषेक तिवारी के द्वारा पिछले सप्ताह में दिवंगत हुए स्वर्गीय शिक्षामित्र जगदंबा प्रसाद यादव की पत्नी को गुरुवार को अहेतुक सहायता 135000/ (एक लाख पैतीस हजार रुपये) दी गई। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी कटेहरी प्रिया पाठक ने कहा कि इसको कोई टाल नहीं सकता और इस परिस्थिति में पूरा बेसिक शिक्षा कटहरी परिवार स्वर्गवासी हुए शिक्षामित्र परिवार के साथ खड़ा है जो भी सहयोग होगा हम लोग पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।संघ के जिला अध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि हम सभी एक परिवार की तरह पीड़ित परिवार के साथ में हर प्रकार से जो भी समस्याएं होंगी उनका निराकरण कराया जाएगा।इस दौरान पीड़ित परिवार को सान्तवना और संबल प्रदान किया गया,स्वर्गीय जगदम्बा के दो पुत्र मुकेश उम्र 28 रलेश उम्र 22 वर्ष है जो नौकरी के लिए तैयारी कर रहे है।जिसमें उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं वरिष्ठ शिक्षक मनोज तिवारी,डा अशर्फीलाल गुप्ता संजीव गुप्ता,हिमांशु भूषण तिवारी,सत्य प्रकाश गुप्ता,मनीष मिश्रा अशोक, सुखदेव,राम जन्म वर्मा,चंद्रशेखर वर्मा आमिर,सत्येंद्र यादव विनोद, घनश्याम,कौशलेंद्र कुमार,बद्री प्रसाद तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।
●दिवंगत शिक्षा मित्र के घर पहुचे साथी शिक्षक,हर सम्भव मदद का दिया भरोसा।
