सोमवार, 9 फ़रवरी 2026

लखनऊ :प्रतिबंधित चाइनीज मांझा के साथ दो गिरफ्तार।।Lucknow:Two arrested with banned Chinese kite string.||

शेयर करें:
लखनऊ :
प्रतिबंधित चाइनीज मांझा के साथ दो गिरफ्तार।।
दो टूक : लखनऊ के थाना-बाजारखाला पुलिस ने प्रतिबंधित मांझा के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाकर आम जन मानस को नुकसान पहुंचाने वाले खतरनाक मांझा बेचने वाले दो दुकानदारो गिरफ्तार कर  कब्जे से खतरनाक मांझे की 03 चरखी व 11 पतंग बरामद।
विस्तार:
पुलिस के अनुसार स्थानीय थाना बाजारखाला अन्तर्गत चाइनिज मांझे के निर्माण, भण्डारण एवं सिंथेटिक मांझा सीसा लेपित,नायलांन पतंग डोरी एवं भण्डारण, उपयोग एवं बिक्री पर रोक लगाये जाने हेतु दिनांक-06.02.2026 से 12.02.2026 तक एक सप्ताह का विशेष अभियान चलाय जा रहा है जिसके तहत
स्थानीय थाने की पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान सदफ अली पुत्र हैदर अली उम्र करीब 20 वर्ष निवासी-मलेशेमऊ गोमती नगर लखनऊ 2. अयान खान पुत्र चन्दू निवासी- मलेशेमऊ गोमती नगर लखनऊ को हैदरगंज तिराहा पर रोका गया तो दोनो के पास से खतरनाक मांझे की 03 अदद चरखी व 11 पतंग मोटरसाईकिल वाहन नं0- up 32 mw 0683 प्लेटिना को किया गया बरामद।
उक्त संबंध में थाना स्थानीय मु0अ0सं0-27/2026 धारा 270 BNS मे अभियोग पंजीकृत किया गया उपरोक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।