शनिवार, 7 फ़रवरी 2026

लखनऊ : उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक हुई सम्पन्न,संगठन विस्तार हुई चर्चा।||Lucknow:The meeting of the Industry and Trade Representative Council concluded, and discussions were held on organizational expansion.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक हुई सम्पन्न,संगठन विस्तार हुई चर्चा।
दो टूक : राजधानी लखनऊ में हुसैनगंज रूकमणि लॉज में उद्योग व्यापार प्रति निधि मंडल की एक बैठक आयोजित हुई जिसमें पूरे उत्तर प्रदेश में व्यापार मंडल के विस्तार को लेकर गंभीरता पूर्वक चर्चा की गई इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने संगठन का विस्तार करते हुए भारी संख्या में व्यापारी एवं पदाधिकारी को मनोनीत पत्र जारी किया व साथी प्रदेश में उद्योग एवं व्यापार बढ़ाने के लिए प्रत्येक जनपद में ब्लॉक स्तर पर लघु उद्योग लगाने की नीति तय की गई ताकि अपना देश पूरे विश्व में सुपर पावर बन सके वह आर्थिक महाशक्ति बनकर पूरे विश्व में विश्व गुरु बन सके।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पाराशर ने कहा कि बहुत ही जल्दी संगठन का विस्तार करते हुए व्यापारी समाज को मजबूत करगे ।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव विनोद गुप्ता, वरिष्ठ प्रदेश मंत्री उत्तर प्रदेश नूर आलम सिद्दीकी, प्रदेश रक्षक दिनेश चंद कश्यप, बृजेश पांडे उपाध्यक्ष,युवा प्रदेश संगठन मंत्री रामसेवक अरुण शर्मा वरिष्ठ मीडिया प्रभारी, संकेत अग्रवाल सीमा पांडे प्रदेश मंत्री उत्तर प्रदेश, गीता आर्य, सुमित्रा सिंह, सपना सिंह, सविता सिंह, सृष्टि सिंह, रजत सिंह, माधुरी गिरी राजा युवा प्रदेश सचिव  आदि उपस्थित रहे